लखनिया दरी से बिहार के तीन शराब तस्कर गिरफ्तार
मिर्जापुर, मई 20 -- मिर्जापुर। अहरौरा/एसओजी की संयुक्त टीम ने सोमवार की रात चेकिंग के दौरान बिहार के तीन शराब तस्करों को धर दबोचा। उनके पास तीन वाहन से 1075 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। सोनभद्र स्थित एक ढाबे से शराब लेकर बिहार बेचने जा रहे थे। एएसपी आपरेशन राजकुमार मीणा ने मंगलवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया है। एएसपी ने बताया कि टीम बीती रात गश्त पर निकली थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुल लोग सोनभद्र से शराब लेकर बिहार जाने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई। टीम ने हिनौता स्थित लखनिया दरी मार्ग के पास वाहनों की चेकिंग करने लगी, तभी तीन चारपहिया वाहन एक साथ आते दिखाई पड़े। यह भी पढ़ें- तीन शराब तस्कर गिरफ्तार पुलिस ने तीनों वाहनों को हाथ देकर रोका। पुलिस ने वाहनों की तलाश ली तो तीनों गाड़ियों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.