मिर्जापुर, जून 29 -- अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के लखनिया दरी में डूबे वाराणसी के सैलानी का शव 16 घंटे बाद सोमवार को उतराया मिला। एसडीआरएफ की टीम ने शव को दरी से बाहर निकाला। युवक का शव देख मौजूद परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के अलईपुरा निवासी 18 वर्षीय मोहम्मद नसीर पुत्र मतियूर रहमान रविवार को अपने दोस्त 17 वर्षीय मोहम्मद फैसल, 18 वर्षीय मोहम्मद शकीब, राजापुरा निवासी 19 वर्षीय अलकमा और 17 वर्षीय वैश्य के साथ अहरौरा लखनिया दरी पिकनिक मनाने आया था। यहां दोपहर एक बजे दरी में नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से मोहम्मद नसीर लापता हो गया। साथियों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस की सूचना के बावजूद एसडीआरएफ की ट...