भागलपुर, मई 7 -- पूर्णिया से मनोज कुमार की रिपोर्ट कसबा प्रखंड अंतर्गत लखना पंचायत में विशेष पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। चार मई से शुरू हुआ यह शिविर 19 मई तक चलेगा। शिविर का उद्देश्य पंचायत क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना है ताकि आम लोगों को सुविधा और त्वरित राहत मिल सके। शिविर के उद्घाटन अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। वहीं पंचायत के मुखिया मोहम्मद अनवर, पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए। मुखिया मो. अनवर ने बताया कि पंचायत सहयोग शिविर के माध्यम से पंचायतवासियों के कई जरूरी कार्यों का निष्पादन आसानी से किया जाएगा। यह भी पढ़ें- जन शिकायतों के निष्पादन के लिए अब पंचायत स्तर पर लगेगा सहयोग शिविर उन्होंने क...