इटावा औरैया, जून 24 -- बकेवर। नगर पंचायत लखना बोर्ड की मासिक बैठक नगर पंचायत के सभागार में अध्यक्ष गणेश शंकर पोरवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन प्रभारी ईओ श्याम बचन सरोज ने किया। बैठक में पिछली बैठक के प्रस्ताव का अनुमोदन करके खानापूर्ति कर बैठक समाप्त कर दी गई। बोर्ड बैठक में पांच सभासदों ने इस बार बहिष्कार किया। जिससे बैठक में भाग लेने मात्र सात सभासद ही पहुँचे। हालांकि बैठक का बहिष्कार करने वाले पांच सभासदों का आरोप है कि एक महिला सभासद के स्थान पर उसके पति को फोन से बुलाकर बोर्ड बैठक पर हस्ताक्षर कराकर बैठक का lकोरम मात्र पूरा करा लिया गया। लखना नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में पिछली बैठक के प्रस्तावों का ही अनुमोदन करा लिया गया। नगर पंचायत में 12 वार्ड है किसी भी बैठक में आधे से एक अधिक बहुमत होना आवश्यक होता है। मंगलव...