श्रावस्ती, मई 8 -- गिलौला। संवाददाता विकास क्षेत्र गिलौला के की ग्राम पंचायत लखना के मजरा मिसिर पुरवा पर आजादी के बाद से आज तक बिजली नहीं पहुंची है। काफी जद्दोजहद के बाद दो माह पहले पोल खाड़े गए थे। लेकिन तार नहीं खीचे गए।मिसिरपुरवा में बिजली न होने के कारण लोग परेशान हैं। लोगों की काफी कोशिश के बाद दो महीने पहले विद्युत पोल खड़े किये गए थे। लेकिन अभी तक पोल के ऊपर न तो तार खीचे गए और न ही ट्रांसफार्मर रखवाया गया है। जिसके कारण विद्युत पोल लग जाने के बावजूद भी वहां के आम लोग बिजली के लिए तरस रहे हैं। यह भी पढ़ें- पांच दिन बाद 15 मिनट के लिए आई बिजली बिजली विभाग और जनप्रतिनिधि तथा अधिकारियों को कई बार प्रार्थना पत्र देकर मिसिर पुरवा में पोल खड़े करवाए गए थे। ग्रामीण राज किशोर मिश्रा ने बताया कि आजादी के बाद पहली बार मिसिर पुरवा में करीब 2 ...