लखना के कालिका देवी मंदिर पर उमड़ी भक्तों की भीड़
इटावा औरैया, जून 20 -- बकेवर।लखना स्थित कालिका देवी मंदिर पर सुबह कपाट खुलते ही मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। कालिका देवी मंदिर में सुबह से ही कानपुर, कानपुर देहात, मैनपुरी, फिरोजाबाद, औरैया, कन्नौज व इटावा के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में देवी भक्त पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मां की पूजा-अर्चना के साथ बच्चों के मुंडन संस्कार कराए और नवविवाहित जोड़ों ने सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ पूजा की। धूप और भीषण गर्मी के बावजूद दिनभर श्रद्धालु निजी वाहनों व अन्य साधनों से मंदिर परिसर पहुंचते रहे। पूरे दिन बकेवर-लखना रोड पर वाहनों का आवागमन जारी रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण बाईपास तिराहे पर बार-बार जाम की स्थिति बनती रही। बकेवर थाना पुलिस व लखना चौकी पुलिस ने मोर्चा संभाला और जाम खुलवाया। साथ ही पुलिस ने लाउडस्पीकर से देवी भक्तों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.