लखनावली में पुराने कचरे का ढेर तीन माह में खत्म होगा
नोएडा, मई 15 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव के समीप स्थित अस्थायी डंपिंग ग्राउंड पर पुराने कचरे का ढेर अगले तीन माह में खत्म करने का दावा किया जा रहा है। मौके पर बचे दो लाख टन पुराने कचरे को निस्तारित करने के लिए कंपनी ने काम तेज कर दिया है। कचरा हटने के बाद इस जमीन को पार्क के रूप में विकसित करने की योजना है। अधिकारी के मुताबिक भूमि ग्रीन एनर्जी एनवायरोकेयर द्वारा ताजा कचरे को निस्तारित करने के लिए लखनावली में ही 800 टीपीडी (टन प्रतिदिन)क्षमता का संयंत्र लगाया जा रहा है। यहां पर कचरे का निस्तारण तब तक किया जाएगा, जब तक अस्तौली में एनटीपीसी, रिलायंस और आकांक्षा सहित अन्य कंपनियों द्वारा स्थापित किए जा रहे संयंत्र पूरी क्षमता के साथ काम करना शुरू नहीं कर देंगे। इसमें तीन से चार साल तक का समय लग सकता है। अस्तौली म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.