रामनगर, मार्च 1 -- रामनगर। लखनपुर स्पोर्ट्स क्लब की होली को लेकर रविवार को बैठक हुई। जिसमें नशा, हुड़दंग, अश्लीलता, जोर जबरदस्ती आदि से दूर रहने की अपील की गई। वरिष्ठ अधिवक्ता बालम सिंह बिष्ट, राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी ने बताया कि दो मार्च यानी आज शाम चार बजे लखनपुर स्पोर्ट्स क्लब में बैठकी होली का आयोजन और पांच मार्च को होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैठक में हेमचंद्र पांडे, प्रेमचंद नैनवाल, देवेंद्र चंद्र भट्ट, हेमचंद्र नैनवाल, बीएस डंगवाल, दिनेश चंद जोशी, प्रेम सिंह बिष्ट, पंकज मंदोलिया, डॉ. धनेश्वरी घिल्डियाल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.