धनबाद, जुलाई 24 -- महुदा। महुदा रेलवे द्वारा आवश्यक आधारभूत संरचना निर्माण कार्य को लेकर लखनपुर स्थित रेलवे लेवल क्रॉसिंग संख्या बीजी-19 तालगड़िया महुदा रेलखंड को अब 8 अगस्त तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। महुदा रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार पूर्व में यह लेवल क्रॉसिंग 14 जुलाई से 24 जुलाई तक बंद रखने की घोषणा की गई थी। लेकिन लगातार खराब मौसम और भारी वर्षा के कारण हुए भूस्खलन से निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा नहीं हो सका। रेल प्रशासन ने जनहित एवं कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बंदी की अवधि अतिरिक्त 15 दिनों के लिए बढ़ा दी है। यह भी पढ़ें- Madhepura News: भारी वाहनों का मधेपुरा से पूर्णिया जाना हुआ मुश्किल् अब इस मार्ग पर आवागमन 8 अगस्त तक पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान वाहन चालकों और आम लोगों के आवागमन के ल...