दुमका, अप्रैल 10 -- रामगढ़, प्रतिनिधि।रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत नर्मदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण लखनपुर गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान पूरा कथा पंडाल भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। कथा वाचिका पूजा ब्रज किशोरी ने कहा कि जब पृथ्वी पापियों का बोझ सहन नहीं कर पा रही थी तब सभी देवता ब्रह्मा जी व शिव के साथ क्षीर सागर में भगवान की स्तुति करने लगे। तब भगवान श्री हरि ने प्रसन्न होकर देवताओं को बताया कि मैं वासुदेव व देवकी के घर कृष्ण रूप में जन्म लूंगा और वृंदावन में मां यशोदा व नंदबाबा के घर बाल लीलाएं करूंगा। इसलिए आप सब भी उस समय धरती पर किसी न किसी रूप में उपस्थित रहना। उन्होंने बताया कि जब भगवान ने पृथ्वी पर श्रीकृष्ण अवतार धारण किया तब सभी देवता और स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.