मुंगेर, अप्रैल 27 -- तारापुर, निज संवाददाता। सीएम बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव लखनपुर पहुंचे सम्राट चौधरी का रविवार को भव्य स्वागत किया गया। गांव के समीप पहुंचते ही ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के उपर फूल की पंखुड़ियां बरसाई, फूल-मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। ढ़ोल नगाड़े की धुन पर आगे बढ़े रहे काफिले पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर सम्राट के दीर्घायु होने की कामना की। अपने गांव में मिले इस आत्मीय स्वागत से मुख्यमंत्री भाव-विभोर नजर आए और उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- पहली बार सम्राट के सीएम बनकर आने पर लोगों में दिखा उत्साह प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा एवं व्यवस्था के व्यापक इंतजाम को लेकर ज...