समस्तीपुर, मई 3 -- वारिसनगर। प्रखंड क्षेत्र के लखनपट्टी पंचायत स्थित छोटी ठाकुरबाड़ी परिसर में श्री श्री 108 श्री विष्णु महायज्ञ को लेकर रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान 501 महिलाओं एवं कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर धार्मिक उत्साह के साथ शोभायात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा ठाकुरबाड़ी परिसर से प्रारंभ होकर गांव के तालाब तक पहुंची, जहां वैदिक विधि-विधान से जल भरकर श्रद्धालु गांव का भ्रमण करते हुए पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंचे और कलश स्थापित किया। कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा। यज्ञाचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ कराया गया, जिससे पूरे इलाके में भक्तिमय माहौल बना रहा। इस धार्मिक आयोजन में वृंदावन से रामकथा वाचक गोविंद भैया जी महाराज, अयोध्या से भागवत एवं रामकथा वाचक संजीव शास्त्री जी महारा...