मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- औराई। आलमपुर सिमरी पंचायत के धसना गांव स्थित लखनदेई में डूबने से रामपरी देवी (70) की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया की महिला गुरुवार की सुबह नदी किनारे गई थीं, जहां पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस बीच नदी में शव मिलने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.