सीतामढ़ी, मई 26 -- सीतामढ़ी। लखनदेई नदी से जुड़ी चार सूत्री मांगों को लेकर लखनदेई बचाओ संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल प्रभारी समाहर्ता संजीव कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मानसून पूर्व कार्यों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग उठाई। इससे पहले समाहर्ता और जिले के प्रभारी सह बिहार के शिक्षा सचिव राजीव रौशन को व्हाट्सएप के माध्यम अपनी मांगों की सूची भेजी थी।

प्रशासन की प्रतिक्रिया प्रभारी समाहर्ता संजीव कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रशासन इन मांगों को गंभीरता से ले रहा है। उन्होंने बताया कि मांगों पर कार्रवाई को लेकर बागमती जल निस्सरण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, नगर निगम अधिकारियों तथा संबंधित विभागों के साथ बैठक हुई।

समिति की मांगें समिति की ओर से कहा गया कि मानसून आने से पहले लखनदेई नदी के पांच टूटान स्थलों की मरम्मत कर ग...