सीतामढ़ी, मई 25 -- उमाशंकर कुमार सीतामढ़ी। शहर के किरण चौक स्थित लखनदेई पुल के नीचे रविवार की अहले सुबह एक नवजात का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।पानी में उपलाते शव को देखने के लिए देखते ही देखते पुल पर सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस छानबीन में जुट गई है।​स्थानीय लोगों में गुस्सा: ​घटना को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। लोगों को कहना है कि यह किसी मां द्वारा सामान्य रूप से नवजात को फेंकने का मामला नहीं, बल्कि शहर में फल-फूल रहे अवैध और फर्जी नर्सिंग होम व क्लीनिकों की करतूत हो सकती है। लोगों का आरोप है कि शहर के कई हिस्सों म...