सीतामढ़ी, मार्च 22 -- सीतामढ़ी। पुनौरा क्षेत्र के मधुबन-डुमरा बाइपास पर एएनएम कॉलेज के पास लखनदेई नदी में रविवार को एक युवक का शव मिला है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना पर पुनौरा थानाध्यक्ष रमन राज दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। वहीं नदी से शव को निकलवाकर पहचान का प्रयास किया। लेकिन, शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है। उसके शरीर पर टी-शर्ट और पैजामा है। शव को देखकर प्रतीत हो रहा है कि मौत तीन-चार दिन पूर्व हुई है। पानी में शव के फूलने के बाद रविवार को उपलाकर दिखने लगा है। लोगों ने बताया कि दिन में सड़क से आ जा रहे लोगों की नजर उपलाते शव पर पड़ी। इसके बाद शोर मचाकर आसपास के लोगों को जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.