सीतामढ़ी, मई 4 -- सीतामढ़ी। लखनदेई नदी को अतिक्रमण मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम प्रशासन और जिला प्रशासन द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। गत दिनों प्रशासन ने नदी तट और नदी के भीतर एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया था, जिसमें कचरा हटाने और अतिक्रमण की स्थिति पर नजर डाली गई। इस अभियान की सफलता के बाद अब प्रशासन ने कार्रवाई को और तेज करने के संकेत दिए हैं। नगर आयुक्त डॉ. गजेंद्र प्रसाद सिंह ने पहले ही साफ किया था कि लखनदेई नदी से अतिक्रमण हटाने के लिए लोक भूमि अतिक्रमण अधिनियम के तहत संबंधित अंचलाधिकारी द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- लालपुर-कोकर मार्ग पर बेतरतीब ढंग से लगे ठेला-खोमचा हटाने के निर्देश प्रशासन का यह कदम नदी में अविरल धारा के प्रवाह को बनाए रखने और नदी के जल स्रोत को सुरक्षित रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह...