गोंडा, जनवरी 29 -- गोण्डा, संवाददाता। लखनऊ - गोंडा पैसेंजर के संचालन की मांग धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगी है। यात्रियों ने शीघ्र पैसेंजर ट्रेन को चलाने की मांग अधिकारियों से की है। जिससे यात्रियों की परेशानी दूर हो सके और इस रूट के स्टेशनों के यात्रियों को आने-जाने में सुविधा हो सके। यात्रियों ने इससे पहले निरीक्षण में आए मंडल रेल प्रबंधक से भी पैसेंजर ट्रेन के चलाने की मांग की थी। जिस पर आश्वासन भी यात्रियों को मिला था, इसके बावजूद अभी तक पैसेंजर ट्रेन का संचालन नहीं किया जा सका है। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल अंतर्गत स्थित गोंडा स्टेशन से लखनऊ के बीच में पैसेंजर ट्रेन के संचालन पर जब से रोक लगी है, यात्रियों की परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं। यात्रियों ने पैसेंजर ट्रेन के संचालन के लिए कई बार अधिकारियों से मांग किया, इसके बावजूद अभी तक पै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.