संवाददाता, अगस्त 16 -- कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के धंसने का सिलसिला जारी है। दो दिन की हल्की बारिश में रविवार को एक्सप्रेसवे पर दो स्थानों पर और सड़क धंस गई। 59 किलोमीटर पर करीब 50 मीटर सड़क बैठ गई, जबकि 62 किलोमीटर पर करीब 70 मीटर हिस्से को उखाड़कर दोबारा बनाने का काम चल रहा है। बारिश के कारण मरम्मत कार्य कई बार रोकना पड़ा। 13 जुलाई को यातायात के लिए खोले गए 4200 करोड़ से बने करीब 63 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे पर रफ्तार और सुगम सफर का वादा किया गया था। लेकिन उद्घाटन के कुछ ही सप्ताह बाद यात्रियों को रोड रोलर, खुदाई मशीनों, बेरिकेडिंग और सड़क उखाड़कर दोबारा बनाने के काम के बीच से गुजरना पड़ रहा है।लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे पर मरम्मत जारी शनिवार और रविवार को भी मरम्मत का सिलसिला जारी रहा। इसी बीच 59 किलोमीटर पर सड़क धंसने की सूचना मिलते ही पी...