लखनऊ होकर मुंबई के लिए 2 स्पेशल ट्रेनें 20 मई से, एक सुल्तानपुर से तो दूसरी वाराणसी से चलेगी
नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- UP News: उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए लोकमान्य तिलक टर्मिनल(मुंबई) के लिए दो समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। एक सुल्तानपुर से तो दूसरी वाराणसी से चलेगी। दोनों ही साप्ताहिक होंगी और लखनऊ होकर चलेंगी। दोनों में थर्ड एसी इकोनॅामी श्रेणी के 14 व सामान्य के चार कोच होंगे। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि ट्रेन नंबर 04212 सुलतानपुर-लोकमान्य टर्मिनल एक्सप्रेस 20 मई से 15 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को सुलतानपुर से सुबह चार बजे चलेगी। जो कि सुबह 6:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। कानपुर, उरई, झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, पाचोरा, चालिसगांव, नासिक रोड, कल्याण, ठाणे होते हुए दूसरे दिन दोपहर 12:20 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.