नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता।छह महापर्व से लौटने वाले यात्रियों के राहत की खबर है। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने लखनऊ होकर बिहार, दिल्ली और पुणे के लिए ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। यह 21 और 22 नवंबर को चलाई जाएंगी। सभी में स्लीपर और सामान्य श्रेणी के ही कोच लगाए जाएंगे।बिहार और दिल्ली के लिए- गाड़ी संख्या 05013/05014 छपरा(बिहार)-आनंद विहार टर्मिनल-छपरा पूजा विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। ट्रेन 05013 छपरा से 21 नवंबर को सायं 05:00 बजे चलेगी। गोरखपुर, बस्ती, गोंडा एवं अन्य स्टेशनों से होते हुए लखनऊ स्टेशन पर प्रातः 04:30 बजे आगमन एवं 04:40 बजे प्रस्थान करेगी। यहां से कानपुर, टूंडला एवं गाजियाबाद होते हुए अपराह्न 03:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 05014 आनंद ...