लखनऊ, मई 11 -- वाराणसी-चंडीगढ़ के बीच अनारक्षित समर स्पेशल ट्रेन का संचालन 14 मई से किया जाएगा। यह लखनऊ होकर चलेगी। ट्रेन नंबर 04227 वाराणसी से 11:05 बजे चलेगी। मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़, रायबरेली होते हुए 17:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां 10 मिनट रुकने के बाद शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, रुड़की, सहारनपुर, अंबाला कैंट होते हुए अगले दिन तड़के 04:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वाराणसी से इसका संचालन 12 जुलाई तक किया जाएगा। वापसी में ट्रेन नंबर 04228 चंडीगढ़ से 15 मई से 13 जुलाई तक चलेगी। यह चंडीगढ़ से सुबह 06:00 बजे खुलेगी। उक्त स्टेशनों से होते हुए 18:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां 10 मिनट रुक कर रवाना होगी। यह भी पढ़ें- 14 मई से 13 जुलाई तक चलेगी वाराणसी-चंडीगढ़ स्पेशल यह ट्रेन रात 12:55 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- यूपी-बिहार से गुजरात के लि...