लखनऊ, मार्च 11 -- होली की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 01415/01416 पुणे-गोरखपुर-पुणे होली विशेष गाड़ी का संचालन पुणे से 10 से 31 मार्च और गोरखपुर से 11 मार्च से 01 अप्रैल तक करने का निर्णय लिया है। इसी प्रकार 01079/01080 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल-गोरखपुर-मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल का संचालन 10 से 31 मार्च, गोरखपुर से 12 मार्च से 02 अप्रैल तक करने का फैसला लिया है। 01415 पुणे-गोरखपुर होली विशेष पुणे से 06.50 बजे चलेगी। दूसरे दिन लखनऊ से 10.05 बजे चलकर गोरखपुर 16.00 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 01416 गोरखपुर-पुणे होली विशेष गाड़ी गोरखपुर से 17.30 बजे चलेगी। लखनऊ से 22.35 बजे रवाना होगी। तीसरे दिन पुणे 03.15 बजे पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 01079 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से 22.30 बजे चलेगी। तीसरे दिन लखनऊ से 04...