लखनऊ, अप्रैल 30 -- रेल प्रशासन ने ट्रेन नंबर 07075/07076 हैदराबाद-गोरखपुर-हैदराबाद ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचालन हैदराबाद से 01 मई और गोरखपुर से 03 मई को 01 फेरे के लिए बढ़ा दिया। 07075 हैदराबाद से 21.00 बजे प्रस्थान कर सिकन्दराबाद, काजीपेट, पेद्दपल्ली, मंचिर्याल, बल्हारशाह, चन्द्रपुर, नागपुर, बेतुल, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. झांसी, उरई, पोखरायां, कानपुर सेंट्रल पर रुकते हुए तीसरे दिन ऐशबाग से 00.48 बजे, लखनऊ सिटी से 01.00 बजे, गोमती नगर 01.16 बजे पहुंचेगी। यहां से बाराबंकी, गोंडा होते हुए गोरखपुर 06.30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 07076 गोरखपुर से 03 मई 08.30 बजे चलेगी। गोमती नगर से 12.52, लखनऊ सिटी से 13.15 और ऐशबाग से 13.40 बजे प्रस्थान कर उक्त स्टेशनों से होते हुए दूसरे दिन हैदराबाद 17.25 बजे पहुंचेगी। ट्रेन ...