नई दिल्ली, नवम्बर 16 -- छठ महापर्व पर घर जाने और वापसी करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे प्रशासन लखनऊ के रास्ते पूर्वांचल, बिहार, दिल्ली, पंजाब, मुंबई और गुजरात के लिए 08 जोड़ी व एकतरफा विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से लखनऊ से गोरखपुर, बस्ती, गोंडा और बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों का सफर सुगम होगा। साथ ही महापर्व के बाद काम पर लौटने वाले यात्रियों को मुंबई, पुणे, गुजरात, नई दिल्ली और अमृतसर के लिए सीधी कंफर्म सीट का विकल्प मिल सकेगा। सोमवार से बुधवार के बीच ये सभी ट्रेनें लखनऊ के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरेंगी, जिससे यात्रियों को वेटिंग टिकट की मार से निजात मिलेगी।मुंबई-गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन रेलवे प्रशासन लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) और गोरखपुर के बीच एक जोड़ी त्यौहार विशेष ट्रेन (01041/0104...