लखनऊ, अप्रैल 12 -- ग्रीष्मकालीन अवकाशों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावनाओं को देखते हुए रेलवे प्रशासन उधना से जयनगर और अयोध्या कैंट से आनंद विहार के बीच समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करने जा रहा है। दोनों लखनऊ होकर चलेंगी। ट्रेन नंबर 09091/09092 उधना-जयनगर-उधना अनारक्षित विशेष गाड़ी वाया लखनऊ-गोरखपुर का संचालन उधना से 12 अप्रैल को तथा जयनगर से 15 अप्रैल को कर रहा है। उधना से 21.40 बजे चलेगी। दूसरे दिन कानपुर सेन्ट्रल से 23.20 बजे होते हुए तीसरे दिन ऐशबाग जंक्शन पर रात 12.55 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 09092 जयनगर से 15 अप्रैल को 17.00 बजे चलेगी। दूसरे दिन ऐशबाग से 10.25 बजे पहुंचेगी। ट्रेन के सभी कोच अनारक्षित रहेंगे। ट्रेन नंबर 04213 अयोध्या कैँट से 18.20 बजे चलेगी, जो कि लखनऊ होते हुए अगले दिन सुबह 06.00 बजे आनंद विहार पहु...