लखनऊ, मार्च 6 -- होली मना कर काम पर लौटने वालों की भीड़ देखते हुए रेलवे प्रशासन सात मार्च को अयोध्या से अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। यह लखनऊ होकर जाएगी। ऐसे में लखनऊ से पंजाब जाने वालों को भी इस ट्रेन की सुविधा मिलेगी। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार ट्रेन नंबर 04683 अयोध्या धाम जंक्शन से 17.30 बजे रवाना होगी। वहां से खुलने के बाद यह 20.50 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां 10 मिनट रुकने के बाद रवाना होगी। यह ट्रेन मुरादाबाद, शहजहांपुर, अंबाला कैंट, पटियाला, धुरी जंक्शन, लुधियाना, जलंधर जंक्शन और जलंधर सिटी पर रुकते हुए अगले दिन 16.50 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...