लखनऊ हाईवे पर दो हादसों में चार लोग घायल
गंगापार, जून 29 -- लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार रात अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पहला हादसा दुबरा जगदीशपुर गांव के सामने हुआ, जहां एक ऑटो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरा हादसा धरणीधर का पूरा गांव के सामने हुआ। यहां हाईवे पर चल रही दो बाइकें आपस में भिड़ गईं, जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। दोनों घटनाओं के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.