अयोध्या, दिसम्बर 3 -- अयोध्या संवाददाता। लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो ट्रकों में भिड़ंत हो गई। रौनाही थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो को जिला अस्पताल और एक को दर्शननगर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण अधेड़ को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल के डाक्टरों ने रेफर कर दिया। बताया गया कि सोमवार की रात चीनी मिल के तौल केंद्र से गन्ने की खेप लादकर एक ट्रक रौजागांव चीनी मिल जा रहा था। लखनऊ हाइवे पर रौनाही थाना क्षेत्र में मुबारकगंज चौराहे के थोड़ा आगे ट्रक चालक अपने वाहन को खड़ा कर मजदूरों से गन्ने के बंधन को दुरुस्त करवा रहा था। इसी दौरान लगभग मध्य रात्रि पीछे से आ रही एक ट्रक हाइवे किनारे खड़ी गन्ना लदी ट्रक में जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि जालौन जनपद में पंजीकृत ट्रक का केबिन बुरी...