लखनऊ-हरदोई हाईवे बाइक सवार मजदूर की मौत, साथी घायल
हरदोई, अगस्त 14 -- कछौना, संवाददाता। लखनऊ-हरदोई हाईवे पर ग्राम कटियामऊ के पास सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि साथी घायल हो गया। इस हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर घायल को सीएचसी भेजा है। गुरुवार की देर रात ग्राम लोनहारा निवासी विनोद व मिथिलेश बाइक से औद्योगिक क्षेत्र सण्डीला स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करने जा रहे थे। ग्राम कटियामऊ के पास एक ट्रक से बाइक टकरा गई। इस हादसे में मिथिलेश की मौत हो गई। जबकि विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल विनोद को उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत को गम्भीर देखते हुए हरदोई जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.