संवाददाता, मार्च 21 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में डेटिंग ऐप के जरिए हनीट्रैप का एक मामला सामने आया है। जहां बीकेटी क्षेत्र के एक युवक को होटल में बुलाकर चार युवकों ने उसके साथ मारपीट की, जबरन अश्लील वीडियो बनाया और उससे 35 हजार रुपये की लूट की। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवक के बयान के अनुसार, उसकी मुलाकात ग्राइंडर डेटिंग ऐप के माध्यम से अलीगंज के रहने वाले अभिषेक वर्मा से हुई थी। कुछ दिनों की बातचीत के बाद अभिषेक ने उसे जीसीआरजी कॉलेज के निकट स्थित होटल गैलेक्सी में मिलने के लिए बुलाया। पीड़ित बिना किसी शक के तय समय पर होटल पहुंच गया।जैसे ही युवक होटल के कमरे में दाखिल हुआ, अभिषेक ने अपने तीन साथियों राजन कश्यप, रिशु कश्यप और शिवम सिंह, को वहां बुला लिया। इसके बाद चारों ने मिलकर पीड़ित के साथ गाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.