लखनऊ हत्याकांड: फोरेंसिक जांच के बाद मानस का मकान सील, दुकान-रेस्त्रां पर ताला
संवाददाता, अगस्त 23 -- यूपी के लखनऊ में गोमतीनगर हत्याकांड के बाद पुलिस ने क्राइम सीन की जांच पूरी कर मकान को सील कर दिया है। मानस के घर के बाहर रेस्टोरेंट में अब ताला लटक रहा है। घर के बाहर सन्नाटा पसरा है। पुलिस और फोरेंसिक टीम घटना स्थल से मिले साक्ष्यों के अवलोकन कर रही है। हुसड़िया चौराहे पास स्थित जिस मकान में वारदात हुई, वहां पुलिस ने शुक्रवार को दिनभर जांच की। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने घर के हर कमरे, किचन और बाथरूम से साक्ष्य जुटाए। खून के धब्बे, कपड़े और अन्य सामान को कब्जे में लिया गया। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने मकान को सील कर दिया। घर के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है ताकि कोई भी अंदर प्रवेश न कर सके। पड़ोसियों के मुताबिक मानस ने घर के काम के लिए एक बाई रखी थी। वही बाई घर की साफ-सफाई और खाना बनाने का काम देखती थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.