लखनऊ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आधार की दिक्कतें ठीक करानी हैं तो अब घर बैठे लें समय
लखनऊ, अप्रैल 8 -- आधार से जुड़ी कुछ जटिल समस्याओं के समाधान के लिए अब प्रदेश के लोगों को लखनऊ स्थित भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय (आरओ) के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। लोग घर बैठे मोबाइल के जरिए आधार से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए मनचाहे दिन का अपाइंटमेंट ले सकते हैं। इससे लोग तय दिन व समय पर आएंगे और एक ही दिन में समस्या का समाधान पाकर घर लौट सकेंगे। लोगों की सुविधा के लिए यूआईडीएआई के क्षेत्रीय कार्यालय ने एक नया पोर्टल https://generatetoken.page/index.html लांच किया है। आधार अपडेशन, नामांकन व अन्य समस्याओं का समाधान तो जिले में स्थित आधार सेवा केन्द्रों पर हो जाता है। जन्मतिथि, नाम, आधार कार्ड निलंबन, लिंग, आधार कार्ड खो जाने, बॉयोमिट्रिक समस्या, आधार कैंसिल होने व अन्य समस्याओं का निस्तारण कई वजहों से जिले में नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.