लखनऊ, मई 3 -- सहायक वाणिज्य प्रबंधक कृष्ण कांत यादव के नेतृत्व में वाणिज्य विभाग की कैटरिंग टीम ने आरपीएफ/लखनऊ के सहयोग से गाड़ी संख्या 15065 में विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान 11 अनधिकृत विक्रेताओं को बिना किसी वैध अनुमति एवं प्राधिकरण के अवैध रूप से विक्रय कार्य करते हुए पकड़ा गया। सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए सभी अवैध वेंडरों को अग्रिम कार्रवाई के लिए आरपीएफ/लखनऊ को सुपुर्द कर दिया गया। इसके अतिरिक्त, अलग कार्रवाई में 7 अन्य अनधिकृत विक्रेताओं को लखनऊ स्टेशन पर खाद्य सामग्री बेचते हुए पकड़ा गया। इन्हें भी आरपीएफ के हवाले कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.