सहारनपुर, जून 15 -- सहारनपुर। लखनऊ स्टेशन पर रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) द्वारा एयर कॉनकोर्स निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य के तहत लखनऊ स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-4 पर ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते 14 जून से 23 जून तक कुछ रेलगाड़ियों का संचालन अस्थायी रूप से परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस अवधि में संबंधित ट्रेनों का संचालन लखनऊ स्टेशन के स्थान पर अमौसी-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरेटिया रेलखंड के रास्ते किया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों की सुरक्षा एवं रेल संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। मार्ग परिवर्तन से प्रभावित होने वाली प्रमुख ट्रेनों में 14241 प्रयागराज संगम-सहारनपुर एक्सप्रेस शामिल है, जिसका संचालन 14 जून से 23 जून तक प्रतिदिन परिवर्तित मार्ग से किया जाए...