लखनऊ, दिसम्बर 8 -- लखनऊ से आने-जाने 26 फ्लाइटें सोमवार को भी निरस्त रहीं। हालांकि, ज्यादातर फ्लाइटों के निरस्त होने की पूर्व सूचना मिलने का असर यह हुआ कि अमौसी एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ कम रही। वहीं, 410 यात्रियों ने अपने टिकट झल्लाकर रद्द करा दिए। गोरखपुर से भी हैदराबाद और बेंगलुरु की फ्लाइटें निरस्त रहीं। अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लगातार छह दिनों से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पिछले एक सप्ताह में करीब 150 फ्लाइटें निरस्त हुई हैं। करीब सवा लाख यात्री इससे प्रभावित हुए हैं। उनके परिजनों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार को निरस्त होने वाले विमानों में दिल्ली की पांच, बेंगलुरु की चार, मुंबई की तीन, कोलकाता की दो, अहमदाबाद की दो, हैदराबाद की दो, पुणे की एक व चंडीगढ़ की एक उड़ान प्रमुख रूप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.