सहारनपुर, सितम्बर 7 -- Saharanpur News: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद मिले कुएं को लेकर बड़ा अपडेट मिला है। मस्जिद के नीचे से मिले कुएं की जांच के लिए सोमवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की लखनऊ टीम सहारनपुर पहुंच गई है। टीम ने कुएं की ईंटों की बनावट, निर्माण शैली और अन्य पुरातात्विक पहलुओं का बारीकी से परीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में मस्जिद के नीचे मिले कुएं की संरचना 250 साल पुरानी बताई जा रही है। एएसआई के सहायक पुरातत्व अधिकारी डॉ. मनोज कुमार यादव ने प्राथमिक जांच के आधार पर कुएं के करीब 250 साल पुराना होने की संभावना जताई है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच जारी है और अंतिम निष्कर्ष विस्तृत परीक्षण के बाद सामने आएगा। प्रारंभिक निरीक्षण में कुआं लखौरी ईंटों से निर्मित प्रतीत हुआ है। इसके बाद कुए...