नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- उत्तर प्रदेश में सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। ध्वस्तीकरण को लेकर विरोध तेज हो रहे हैं। विपक्ष सरकार सरकार पर हमलावर है। सहारनपुर जा रहे यूपी कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय राय को लखनऊ पार्टी मुख्‍यालय से पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस पार्टी के कार्यकर्ता विरोध करने लगे। पुलिसकर्मियों ने अजय राय को जबरन गाड़ी मे बैठाया और वहां से चले गए। हिरासत में लिए गए अजय राय को पुलिस लाइन ले जाया गया। अजय राय के साथ जा रहे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को भी रोका गया है। अजय राय के हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेसियों में आक्रोश है। इस दौरान यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहाकि सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को ध्वस्त करने की घटना के पीड़ितों और मस्जिद कमेटी के सदस्यों से मिलने जाने से मुझे और हम...