कानपुर, मार्च 8 -- कानपुर, हिन्दुस्तान टीम। कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में जिले के अंदर शनिवार देर रात चौथी गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने आरोपित थोक मेडिकल स्टोर संचालक को रविवार को जेल भेज दिया। मां दुर्गा मेडिकोज के मालिक की पुलिस को कई महीनों से तलाश थी। शातिर ने 2.20 लाख बोतल कफ सिरफ लखनऊ से खरीदकर गुपचुप बेच दिया था। जिले से बड़े पैमाने पर कोडीनयुक्त कफ सिरप को खरीदा-बेचा गया था। आयुक्त ने खुद आकर जिले में छापेमारी की थी। अब तक 10 रिपोर्टें दर्ज की जा चुकी हैं। कोडीनयुक्त कफ सिरप खरीदने-बेचने में ड्रग विभाग की टीम ने मां दुर्गा मेडिकोज, महाराजपुर में छापेमारी की थी। मौके से थोक मेडिकल स्टोर संचालक फीलखाना निवासी रोहन पचौरी पुत्र बैजनाथ पचौरी फरार हो गया था। टीम ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। करीब पांच महीने से रोहन फरार चल रहा था। महारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.