लखनऊ, मार्च 10 -- लखनऊ के लोगों को रांची के लिए सीधी ट्रेन की सुविधा जल्दी मिलने जा रही है। यहां से वह सीधे पलामू, कैमूर और चंदौली भी जा सकेंगे। अभी तक लखनऊ से इन स्टेशनों के लिए सीधी ट्रेन सेवा नहीं है। इन स्टेशनों के लिए सीधी ट्रेन की सुविधा 14 मार्च से मिलने लगेगी। रेलवे के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पश्चिम बंगाल के दौरे के दौरान 14 मार्च को देश को कई सौगात देंगे। इसी क्रम में रेलवे से जुड़े कई परियोजनाओं का भी लोकार्पण करेंगे। सबसे अहम, प्रधानमंत्री 14 मार्च को पुरुलिया से आनंद विहार (दिल्ली) के बीच एक नई रेल सेवा का शुभारंभ करेंगे। यह ट्रेन पुरुलिया से शुरू होकर रामगढ़, रांची, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, रोहतास, कैमूर, चंदौली, वाराणसी, अयोध्या, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद होते हुए आनंद विहार पहुंचेगी। ट्रेन सेवा पश्चिम बंगा...