लखनऊ, मार्च 27 -- लखनऊ से रांची के लिए साप्ताहिक ट्रेन का संचालन दो अप्रैल से शुरू हो जाएगा। इस ट्रेन के संचालन की घोषणा बंगाल में 14 मार्च को आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। अब तक लखनऊ से रांची के लिए सीधी कोइ ट्रेन नहीं थी। रेलवे के अनुसार आनंद विहार से पुरुलिया जंक्शन के बीच यह ट्रेन चलेगी। आंनद विहार से दो अप्रैल यह ट्रेन नंबर 14022 सुबह 05.00 बजे चलेगी। लखनऊ जंक्शन पर दोपहर 02.20 बजे पहुंचेगी। यहां 10 मिनट रुक कर आगे के लिए रवाना होगी। अगले दिन सुबह 07.30 बजे रांची पहुंचेगी। यहां 10 मिनट रुक कर रवाना होगी और पुरुलिया सुबह 10.40 बजे पहुंच जाएगी। इस ट्रेन का रूट आनंद विहार से मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ जंक्शन, अयोध्या कैंट, वाराणसी जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी अन सोन, जलपा, गढ्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.