लखनऊ, मार्च 30 -- रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए गोमतीनगर-बांद्रा टर्मिनस-गोमतीनगर साप्ताहिक विशेष गाड़ी (05033/05034) चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन कुल 15 फेरे लगाएगी। गोमतीनगर से यह ट्रेन 06 अप्रैल से 13 जुलाई तक हर सोमवार (14:00 बजे) प्रस्थान करेगी। वापसी में बांद्रा टर्मिनस से 07 अप्रैल से 14 जुलाई तक हर मंगलवार (23:00 बजे) चलेगी। ट्रेन ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, इटावा, आगरा, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत और बोरीवली सहित कई स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.