लखनऊ से भोपाल शिफ्ट होंगे दो बड़े सरकारी कार्यालय, आदेश जारी; 45 दिन में पूरी होगी प्रक्रिया
लखनऊ, मई 26 -- UP News: जल शक्ति मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय जल विकास अभिकरण (एनडब्ल्यूडीए) ने लखनऊ स्थित अपने दो महत्वपूर्ण कार्यालयों को भोपाल स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में अभिकरण मुख्यालय की ओर से कार्यालय आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के अनुसार मुख्य अभियंता (उत्तर) कार्यालय और इन्वेस्टिगेशन डिवीजन (आईडी) कार्यालय को लखनऊ से भोपाल शिफ्ट किया जाएगा। मंत्रालय के उप निदेशक (प्रशासन) खुशाल सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि रायपुर में निदेशक (एमएंडए) नीलम नारोलिया को मुख्य अभियंता लेवल-द्वितीय एवं मुख्य अभियंता (उत्तर) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। उन्होंने 19 मई को कार्यभार ग्रहण किया। जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग में सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यालयों की शिफ्टिंग को लेकर निर्णय लिया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.