सीतापुर, जुलाई 21 -- सीतापुर, संवाददाता। कार बुक कराने के बहाने लूट करने वाले दो बदमाशों को कमलापुर पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी बदमाश शनिवार को लखनऊ के कमता से कार बुक कर कमलापुर लेकर आए थे। कमलापुर पहुंचने पर चालक की पिटाई कर कार लूटकर भाग गए थे। महमूदाबाद से बहराइच की ओर कार लेकर भागते समय बदमाशों टोल प्लाजा पर लगे ससीटीवी में कैद हो गए थे। आरोपियों के कब्जे से लूटी हुई कार, घटना में प्रयुक्त चाकू और तमंचा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हरदोई के बिकापुर निवासी प्रमोद कुमार सिंह कार टैक्सी में चलाते है। प्रमोद शनिवार रात में कार लेकर लखनऊ के कमता चौराहे के पास सवारी का इंतजार कर रहे थे। इस बीच दो युवक आए उन्होंने सीतापुर के कमलापुर जाने के लिए 1400 रुपये में कार बुक कर ली। प्रमोद कार ...