बाराबंकी, मार्च 9 -- UP News: लखनऊ से बहराइच, गोंडा, बलरामपुर और श्रावस्ती जाने वाले ध्यान दें कि घाघरा नदी पर बना संजय सेतु की जर्जर हालत को देखते इससे गुजरने वाले बड़े लोडेड वाहनों को बंद कर दिया गया है। अब हल्के वाहन ही इस पुल से निकालें जाएंगे। बहराइच जिले के जरवल रोड थाने की पुलिस उस पार व रामनगर थाने की पुलिस चौकाघाट पर लगाई गई है। पुल के 62 ज्वाइंटरों में से नौ खराब हैं, जिनमें पांच तो बहुत ही खराब हैं और एक जानलेवा दिख रहा है। जहां मिट्टी भरी बोरी से बंद कराकर खतरे का बोर्ड लगाया गया है। इसे देखते बहराइच व बाराबंकी पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टि से बड़े लोडेड वाहनों को इस पर चलना बंद करा दिया है। देर शाम वाहनों को धीमी गति से गुजारा गया। सरयू नदी का संजय सेतु 42 साल पुराना है। जिसकी मरम्मत बहुत जरूरी है। दो तीन सालों से इसे अस्थाई मरम्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.