बाराबंकी। राकेश सैनी, फरवरी 23 -- पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास को रफ्तार देने वाला बाराबंकी-नेपाल हाईवे हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (एचएएम) आधारित बनाया जाएगा। 153 किलोमीटर लंबे इस छह लेन हाईवे पर करीब 27 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह यूपी का दूसरा और पूर्वी क्षेत्र का पहला हाईवे होगा, जो पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाएगा। प्रदेश सरकार के पेश किए बजट के बाद इस हाईवे के निर्माण को अब शीघ्र गति मिलेगी। लखनऊ, बाराबंकी से गोंडा, बहराइच जिले के साथ ही नेपाल तक जाने का मार्ग अब और सुगम होगा। यह कार्य जिले का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट भी है।पीपीपी मॉडल पर होगा विकास: लखनऊ, पूर्वांचल और नेपाल के बीच आवागमन आसान होगा, जिससे यात्रा समय और परिवहन लागत में उल्लेखनीय कमी आएगी। इससे पहले प्रदेश में हाइब्रिड एन्युटी माडल पर केवल जेवर एयरपोर्ट को जोड़ने वाला मार्ग बना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.