नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- UP News: लखनऊ से बहराइच, गोंडा, बलरामपुर जाने वाले जान लें, घाघरा नदी पर पीपा पुल बनकर तैयार हो गया है। 15 अप्रैल से पीपा पुल पर छोटे वाहनों का आवागन शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। तय तारीख को ध्यान में रखकर कार्य तेज गति से हो रहा है। पुल पर एक तरफ करीब 14 पीपे पर रेलिंग लगाने का काम चल रहा है। दोनों तरफ के एप्रोच मार्ग तैयार किए जा रहे हैं। कार्यदायी संस्था के इंजीनियर सद्दाम ने बताया कि निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है और 15 अप्रैल तक पीपा पुल पर आवागमन चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों के अनुसार जैसे ही पीपे का पुल चालू होगा, उसके बाद पुराने संजय सेतु को मरम्मत के लिए बंद कर दिया जाएगा। लंबे समय से मरम्मत की जरूरत को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि सेतु की मजबूती और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.