लखनऊ, अक्टूबर 22 -- उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत लखनऊ का नया प्लांट भारतीय वायुसेना के स्वदेशी लड़ाकू विमानों के लिए गेम चेंजर साबित होगा। यह इकाई हल्के और मजबूत टाइटेनियम तथा सुपर एलॉय धातुओं का उत्पादन करेगी, जो भारतीय विमानों को न सिर्फ गति और मजबूती प्रदान करेगा, बल्कि उनकी क्षमता भी बढ़ाएगा। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, लखनऊ में बनने वाला यह प्लांट रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है। अत्यधिक गर्मी और दबाव को झेलने में सक्षम इस प्लांट में उत्पादित किए जाने वाले टाइटेनियम और सुपर एलॉय ऐसी धातुएं हैं जिनमें अत्यधिक गर्मी, दबाव और तापमान के उतार-चढ़ाव को झेलने की अद्भुत क्षमता होती है। ये धातुएं विशेष रूप से विमानों के इंजनों, एयरफ्रेम और अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों के लिए आवश्यक होती हैं, जह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.