प्रयागराज, मई 13 -- यूपी की राजधानी लखनऊ, संगम नगरी प्रयागराज, सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी जल्द ही देश के सबसे आधुनिक और तेज रेल नेटवर्क का हिस्सा बनने जा रहे हैं। दिल्ली-वाराणसी हाईस्पीड रेल (HSR) कॉरिडोर पर काम की रफ्तार बढ़ने के साथ ही अब इन शहरों की दूरियां मिनटों में सिमटने वाली हैं। रेल मंत्रालय द्वारा साझा किए गए प्रस्तावित समय सारिणी के अनुसार, बुलेट ट्रेन शुरू होने के बाद प्रयागराज से लखनऊ का सफर मात्र 48 मिनट का रह जाएगा, जो वर्तमान में ट्रेन या सड़क मार्ग से 3 से 5 घंटे का समय लेता है। इसी तरह लखनऊ से दिल्ली सवा दो घंटे में पहुंचा जा सकेगा।दिल्ली और वाराणसी पहुंचना होगा बेहद आसान प्रस्तावित कॉरिडोर न केवल लखनऊ, बल्कि देश की राजधानी दिल्ली तक की पहुंच को भी क्रांतिकारी रूप से बदल देगा। वर्तमान में प्रयागराज से दिल्ली जाने में वंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.