लखनऊ से पहुंची पुरातत्व टीम ने की मूर्तियों की जांचमम
बिल्ल्होर, अक्टूबर 8 -- घाटमपुर। सजेती थाना क्षेत्र के दहिलर गांव में प्राचीन दीवार ढहने से मलबे में मिले शिवलिंग और गौरी देवी की प्रतिमा की जांच के लिए बुधवार शाम लखनऊ से पुरातत्व विभाग की दो सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। बताया गया कि ग्रामीण इस दीवार को मुगलकालीन मानते थे और अंदर मजार होने की बात कही जाती थी लेकिन तीन दिन पहले बरसात के दौरान इसकी दीवार ढह गई। बगल में स्थित सुभाष सचान की दीवार भी इससे क्षतिग्रस्त हो गई तो उन्होंने मलबा हटाना शुरु कराया। इसी मलबे में प्राचीन शिवलिंग व गौरादेवी की मूर्ति व कुछ पत्थर निकले। टीम ने बताया कि मूर्तियों की प्राचीनता और ऐतिहासिक महत्व की स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल शिवलिंग व प्रतिमा को ग्रामीण सुभाष सचान के घर सुरक्षित रखवाया गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.